वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से हुए विवाद के बाद यातायात पुलिसकर्मी ने सरे राह युवक को पीटा। इस मारपीट एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस प्रकरण पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दरअसल, शुक्रवार को पुराने शहर में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक का यातायात पुलिस कर्मी से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नोकझोंक हो गई और युवक ने भी पुलिस से अभद्र भाष का प्रयोग कर दिया। इस पर युवक से हाथापाई हुई तो वह मौके से भागने लगा, लेकिन कई पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवक को काबू कर लिया। इसके बाद युवक को पीटते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के आला अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।