रोहतक के सूर्या नगर में पोस्टमार्टम के दो दिन बाद भी बुजुर्ग (53) खुशीराम का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अडे़ हैं। बेटे कृष्ण का कहना है कि पुलिस उनके ऊपर दबाव बनाने की बजाए आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करे।