फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में कुलपति के खिलाफ लगे नारे

एमडीयू परिसर बुधवार को कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। विवि के शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारियों ने कार्यकारी परिषद (ईसी) के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। एमडीयू का शिक्षक व गैरशिक्षक संघ पदोन्नति व इसी की बैठक को लेकर बुधवार को दो फाड़ नजर आए। कुछ ईसी के पक्ष तो कुछ पक्ष में आमने सामने हो गए। दोनों ओर से बैठक को लेकर नारे लगाए गए। इस हंगामे के बीच ईसी की बैठक शुरू हुई। कुलपति ने इसकी अध्यक्षता की। ईसी के पक्ष में आए शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय के 100 शिक्षकों की पदोन्नति होनीहै। यह पदोन्नति पिछले कई वर्षो से अटकी हुई है। यह बैठक नहीं हुई तो यह पदोन्नति रुक जाएगी। इसलिए ईसी की मीटिंग होना जरूरी है। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठन भी विरोध में उतरे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें