संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। शहर के सर्कुलर रोड पर बीती रात चोरों ने दूध की एक दुकान को निशाना बनाया। दो अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर काउंटर में रखे करीब 25 से 30 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार दुकानदार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो काउंटर का लॉकर खुला था और उसमें रखी नकदी गायब थी। दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक दुकान के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।