फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मोखरा सरपंच को जातिसूचक गालियां और धमकी, बहुजन समाज ने एसपी से की गिरफ्तारी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। मोखरा खास गांव की सरपंच मंजू बाला को जातिसूचक गालियां देने और काम में रुकावट डालने के मामले में बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बहुजन समाज के कार्यकर्ता मंजीत मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने एसपी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। मंजीत मेहरा ने बताया कि मंजू बाला 2022 में सरपंच बनी थीं। तब से गांव में छत्तीस बिरादरी में भाईचारा साथ है लेकिन गांव के 2-3 जातिवादी और गुंडा प्रवृत्ति के लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। मेहरा ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन सरपंच और उनके परिवार को जातिसूचक गालियां देते हैं और काम में रुकावट डालते हैं। वह काली गाड़ी में आते हैं और चैलेंज करते हैं कि पूरी सरपंची नहीं करने देंगे। बीच में ही खत्म कर देंगे। पूरे परिवार को डर और भय है। उन्होंने कहा कि एसपी से पहले भी कई बार मिलकर शिकायत दी गई और हर बार गिरफ्तारी का आश्वासन मिला लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने इस बार डिप्टी महम को फोन कर कल तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मंजीत मेहरा ने कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में कॉल करके आंबेडकर भवन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें