संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। महिला थाना में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम किया गया। इसमें बाल भवन राजकीय उच्च विद्यालय की छात्राओं ने थाना परिसर में भ्रमण कर कार्यप्रणाली को जाना। एसएचओ प्रभारी मीना रानी ने कहा कि अपराध छोटा या बड़ा नहीं होता। अगर आप के साथ कोई जबरदस्ती और कम उम्र में यौन संबंध व शोषण करने प्रयास करता है, इसकी जानकारी पुलिस को दें। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कॉल करें। छात्राओं ने पीएसआई भारती ने गुड टच और बैड टच के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के उत्पीड़न अधिकत्तर मामले सोशल मीडिया के कारण दर्ज किए जा रहे हैं। कांस्टेबल नीलम ने कहा कि छात्राएं बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करती हैं और वीडियो कॉल पर बात करती हैं जिसका अपराधी दुरुपयोग करते हैं। कार्यक्रम में कांस्टेबल प्रियंका व पिंकी का सहयोग रहा। इस दौरान शिक्षिका सुनीता मान व रीतू वासने मौजूद रहीं।