फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

सुनील कुमार Updated Tue, 07 Jul 2026 03:35 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। भीषण गर्मी और उमस से परेशान नागरिकों को मंगलवार को झमाझम बारिश से राहत मिली। सुबह से छाए बादलों के बीच दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। बारिश के कारण शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों की तुलना में तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक धीमा हो गया। वहीं, बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की। किसानों के चेहरे भी खिल गए क्योंकि बारिश से खेतों को नमी मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें