फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

नवीन दलाल Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 PM IST

मुख्यालय ने डीसी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी है, जिसमें आरोप है कि जिले के पांच पटवारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एक जहां सहायक के माध्यम से लेनदेन कर रहा है, जबकि दो खुद पैसे लेते हैं। जबकि दो वसीका नवीसों के माध्यम से पैसों का आदान-प्रदान करते हैं। कार्रवाई की सिफारिश से राजस्व विभाग में सनसनी है। प्रदेश सरकार की तरफ से दिसंबर माह में खुफिया रिपोर्ट तैयार करवाई गई। सभी जिला मुख्यालयों से पूछा गया कि ऐसे पटवारियों के बारे में ब्यौरा दें, जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं। जिले में 80 के करीब पुराने पटवारी हैं, जिनमें से पांच की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। राजस्व विभाग के वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त पटवारियों के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें