फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शहर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

शहर में बुधवार रात मौसम ने करवट बदलते हुए झमाझम बारिश की। रात 10:20 पर शुरू हुई बारिश 10:30 तक हुई। इसके बाद करीब 15 मिनट बूंदाबांदी हुई। रात करीब 10:50 मिनट पर तेज बारिश शुरू हुई। इस बारिश से हवा में नमी व ठंडक बढ़ गई। इसने उमस व गर्मी से निजात दिलाई। बुधवार को सुबह से मौसम गर्म रहा। तीखी धूप खिली रही। इस कारण गर्मी व उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। दोपहर को बादल छाने के साथ कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई। शाम को मौसम में आए बदलाव के साथ बादल फिर उमड़-घुमड़ कर आए। इस बार बादल हलकी बूंदाबांदी कर आगे बढ़ गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे बाद जमकर बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार बन गया। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के दिल्ली रोड, सोनीपत रोड, छोटूराम चौक, प्रेम नगर चौक, तिलक नगर, मेडिकल मोड, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के सामने, गोहाना रोड व आसपास के इलाके में पानी भरा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें