फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में झाड़ियों में लगी आग, झुग्गियां बची

दिल्ली बाइपास स्थित घाट के पास उगी झाड़ियों में वीरवार को आग लग गई। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग से सरकंडे व झाड़ियां जल कर राख हो गई। दमकल विभाग की समय पर बचाव कार्रवाई के चलते झुग्गियां सुरक्षित रही। वीरवार दोपहर बाद घाट के पास पेड़ पौधों व झाड़ियों में आग लग गई। आग ने वहां उगी झाड़ियों व सरकंडों को कुछ ही देर में राख बना डाला। घना धुंआ व आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। विभाग की समय रहते हुई कार्रवाई से तेजी से इधर-उधर फैल रही आग आगे नहीं बढ़ पाई। देरी होने पर झाड़ियों के पास बनी झुग्गियां स्वाह हो सकती थी। ऐसे में जनहानि भी हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें