रोहतक की अमृत कालोनी, हरी सिंह कॉलोनी व विजय नगर मैं बिजली पानी की लत गहराई हुई है। इससे आहत लोगों ने सोमवार सुबह झज्जर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने 2 घंटे बाद व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कालोनीवासियों का कहना है कि करीब 15 दिन से इलाके में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। नलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पानी आने का समय भी तय नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रात तीन बजे पानी आता है।