रोहतक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर एमडीयू में संविधान जानो विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार दोपहर हंगामा हो गया। एमडीयू प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीवाईएसएस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता बीफर पड़े और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।