रोहतक में होटलों में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे को बंद करवाने के लिए पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के बस अड्डा के पास नामचीन दो होटलों में छापा डाला। यहां से पुलिस ने छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त करवाया है। होटल में काउंटर पर काम करने वाली युवती समेत चार लोगों को काबू किया गया है। वहीं, होटल संचालक अमित कुमार और राज सोलंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके भागे गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। रोहतक के होटल और मसाज पार्लर से पुलिस अब तक 9 युवतियों को मुक्त करवा चुकी है।