विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में सोमवार को आरसीए दिमाना एकादश ने गोयल क्रिकेट क्लब एकादश को 173 रन से हराया। युगल भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच व संचित को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीए दिमाना एकादश की टीम 49.5 ओवर में 303 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीए दिमाना की ओर से संचित ने 89 गेंदों पर 11 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। इसके अलावा आर्यन ने 60, युगल भारद्वाज ने 53 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से अभिनव व सुखद ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 32.5 ओवर में 130 रन ही बना सकी। गोयल एकादश की ओर से हर्षित ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। आरसीए दिमाना एकादश की ओर से शशांक ने 9 ओवर में एक मेडन व 27 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा युगल भारद्वाज ने सात ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।