बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए उपभोक्ताओं को कोर्ट व अलग-अलग कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते थे, इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ओर से बिजली अदालत और शुरू की है। इसमें उपभोक्ताओं की हर प्रकार शिकायतें सुनी जाएंगी। पॉवर हाउस स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को रोहतक सर्कल के बिजली अदालत आयोजित की गई। अदालत में जिले भर के बिजली उपभोक्ताओं शिकायतें सुनी गई। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि निगम ओर से बिजली अदालत शुरू की गई है। इसमें सभी प्रकार के बिजली बिलों, बिजली चोरी मामलों, नए मीटर जाने करवाने व अन्य समस्याओं को सुना जा रहा है। इससे पहले इनकी सुनवाई का दायरा अलग-अलग होता था। अब एक ही जगह सभी केसों की सुनवाई की जा सकेगी। यह बैठक प्रत्येक मंगलवार को सभी मंडल और उपमंडल कार्यकालों में आयोजित की जाएगी।