छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को चौथे दिन प्री क्वार्टर फाइनल रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें हरियाणा के जिले चरखी दादरी के उदय सिंह का नाम बॉक्सिंग हॉल में गूंजा। जब उदय का मैच चल रहा था उस समय उनके प्रशंसकों ने उदय-उदय के नारे लगाए। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आयोजित की जा रही है। 44 से 46 किग्रा में गोवा के विग्नेश ने मणिपुर के थौनालुंगा को हराया। उदय ने एसएससीबी के अक्ष को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।