राजीव गांधी खेल परिसर में पांच दिन से नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है। पांचवें दिन अलग-अलग श्रेणियों के मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों में भरपूर जोश दिखाई दिया। इस दौरान महिला वर्ग में उत्तराखंड की अलीशा ने आंध्र प्रदेश की मेघना को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, एसएससीबी के नैतिक ने भी मणिपुर की मरीआ को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।