फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गैस के लिए लंबी हुई उपभोक्ताओं की कतार

Naveen Updated Thu, 12 Mar 2026 12:20 PM IST

घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की कतार लंबी हो गई है। वीरवार अल सुबह से ही उपभोक्ता गैस के लिए एजेंसी के बाहर खड़े नजर आए। गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी बढ़ती जा रही है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। वीरवार को शहर के सर्कुलर रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 7:00 से पहले ही लाइन लाइन लगना शुरू हो गई थी। एजेंसी का सर्वर डाउन रहा। इस कारण सुबह लाइन में लगे उपभोक्ता दोपहर बाद भी लाइन में खड़े नजर आए। खिड़कियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें