रोहतक की वैश्य महिला महाविद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय इंटर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में पांच कॉलेजों की टीमों की 75 खिलाड़ी भाग ले रही है हैं। जिम मेजबान वेश्य महिला महाविद्यालय रोहतक, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, साक्षी मलिक राजकीय महिला महाविद्यालय मोखरा, एमकेजेके कॉलेज रोहतक,गर्ल्स कॉलेज पलवल की टीम में भाग ले रही है। यह लीग टूर्नामेंट है। प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ रश्मि गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय भी किया इसके बाद यह प्रतियोगिता शुरू हुई।