फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक का खिड़वाली गोलीकांड, हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो सहित तीन हथियारों सहित गिरफ्तार

खिड़वाली गांव में शनिवार शाम को कहासुनी पर जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर नवीन उर्फ कमांडो को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर रहे दीपक उर्फ कमांडो, रिकित व भालौठ गांव निवासी गौरव को दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर सीआईए द्वितीय रिमांड पर लेगी। एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खिड़वाली गांव निवासी नीरज ने शिकायत दी थी कि सात फरवरी को उसका छोटा भाई नवीन घर आया था। उसने बताया कि गांव के युवक दीपक उर्फ कमांडो व विकास उर्फ ढीला से उसकी कहासुनी हो गई है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। शाम को जब नवीन बाइक पर बाबा ज्ञानदास के मंदिर की गया तो पीछ कर रहे कार सवार दीपक, विकास, रितिक व अरुण सहित अन्य ने रास्ता रोक लिया। नवीन जान बचाकर भागने लगा तो दीपक ने गोली मार दी। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। शराब ठेकों में हिस्सेदारी हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो की एएसपी ने बताया कि सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादियान के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ कमांडो से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, रितिक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक उर्फ कमांडो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार सहित चार एफआईआर रोहतक में तो दो अवैध हथियार रखने के सोनीपत पुलिस ने मामले दर्ज कर रखे हैं। आरोपी ने शराब ठेकों में भी हिस्सेदारी कर रखी है। 11वीं पास 20 वर्षीय रितिक व 19 वर्षीय गौरव के खिलाफ अभी एफआईआर दर्ज हुई है। नवीन उर्फ भंडर के खिलाफ 17 एफआईआर, सोनीपत, बहादुरगढ़ व उत्तराखंड में भी नामजद एएसपी ने बताया कि घायल नवीन उर्फ भंडर का भी पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। नवीन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, छेड़छाड़, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार रखने सहित करीब 17 मामले दर्ज हैं। इसमें 13 मामले रोहतक, दो सोनीपत, एक बहादुरगढ़ व एक उतराखंड में दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें