फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को सौंपेगी ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 07:25 PM IST

हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन पर जा सकते हैं, जिसमें डिपो बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी रोहतक के महाप्रबंधक और रोडवेज प्रशासन की होगी। यह निर्णय मंगलवार को रोहतक डिपो के मंदिर परिसर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जोगेंद्र ढुल और सुरेश नहरा ने किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगें जिसमें पिछले दो साल से बकाया रात्री भत्ता और मेडिकल बिल का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों का एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) जल्द से जल्द दिया जाए। चालकों और परिचालकों को समय पर छुट्टी दी जाए। चालकों और परिचालकों की कम बुकिंग के लिए रिकवरी नोटिस और किलोमीटर प्रति लीटर के अनावश्यक पत्र बंद किए जाएं। परिवहन समिति की बसों को निर्धारित समय पर ही चलाया जाए। जोगेंद्र ढुल ने कहा कि 24 सितंबर को महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपेंगे। यदि मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो कमेटी एक आपात बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन का निर्णय लेगी। इस अवसर पर सुरेश नहरा, सुमेश कुंडू, संदीप सिंघवा, नरेश सिवाच, संदीप खोखर, मंजीत कारोर, जोगेंद्र ढुल, सुमेर सिवाच और राजेश पंघाल ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें