फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पूर्व मंत्री के कारण रोहतक में खत्म नहीं हो रहा भ्रष्टाचार: हरज्ञान मोखरा

भाजपा सरकार आई तब ठेका प्रथा खत्म करने की बात कही थी। जेजेपी-भाजपा गठबंधन के समय दुष्यंत चौटाला कौशल विकास योजना लाए थे। कौशल विकास योजना आने के बाद भी सरकार ने ठेके पर कर्मचारियों को क्यों रखा है। इनसे ठेके पर काम क्यों लिया जा रहा है। यह कहना है जजपा प्रभारी हरज्ञान मोखरा का। वे शनिवार को जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जजपा प्रभारी ने कहा कि कर्मचारियों से ठेके के तहत काम क्यों लिया जा रहा है, यह सब अच्छी तरह जानते हैं। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भी प्रदेश में कानून विवशता का बुरा हल है। इसमें सबसे ज्यादा कर्मचारी का ही शोषण हो रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री के साथ मिलकर डॉक्टर कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहे हैं। रोहतक से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा है तो उसका मतलब पूर्व मंत्री का पूरा हाथ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें