फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों को नजर अंदाज कर रही सरकार: सोनू हुड्डा

Naveen Updated Fri, 17 Apr 2026 04:23 PM IST

मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। अग्निशमन विभाग यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार अग्निशमन कर्मियों के जीवन और मांगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रधान सोनू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी न कर बल्कि उन्हें नजर अंदाज कर रही है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। यह हड़ताल हमारे हक की लड़ाई है। सरकार बार-बार आश्वासन देती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। इस दौरान राज्य उप प्रधान राजेश ढुल, जिला उप प्रधान नरेंद्र सिंह, कैशियर राजेश खोखर, उप कैशियर जयबीर सिंह व राज्य सदस्य समेराम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें