फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी गठित

नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:33 PM IST

हिंदू शिक्षण संस्थान की नई जनरल बॉडी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संस्थान के 999 सदस्यों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव की औपचारिक घोषणा 16 फरवरी को चुनाव अधिकारी द्वारा की जाएगी। संस्थान के निवर्तमान प्रधान सुदर्शन ढींगड़ा ने कहा कि संस्थान में हमेशा से आपसी भाईचारा बना हुआ है, और इसी परंपरा को कायम रखते हुए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जनरल बॉडी के गठन के बाद अब गर्वनिंग बॉडी का चुनाव होगा, जिसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। गर्वनिंग बॉडी में कुल 21 सदस्य होंगे, जिनमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद मुख्य रहेंगे। इनके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी चुने जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान एडवोकेट राजेश सहगल, जितेंद्र मेहता, भारत भूषण बठला, डॉ. अनिल कुमार तनेजा, डायरेक्टर डॉ. हितेश ढल समेत अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें