फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पांच दिन से हड़ताल पर डटे अग्निशमन कर्मी, मांगें न मानने पर रोष

अग्निशमन कर्मी पांच दिन से मांगों के लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल जारी रखी। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार मांगें नहीं मानेगी तो कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुई आगजनी में राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देना कर्मचारियों की मुख्य मांग है। इस दौरान कृष्ण गोपाल, परवीन, अजय, बलराज, सतवीर, जयवीर, बलविंदर, रोहतास, नरेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें