फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल

मानसरोवर पार्क स्थित दमकल केंद्र पर सोमवार को अपनी मांगों को लेकर अग्निशमन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने बताया कि मांगें पूरी न होने तक कर्मचारी 15 मई तक हड़ताल पर रहेंगे। यदि सरकार ने फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है। राज्य उप प्रधान अरुण ढुल ने कहा कि फायर कर्मचारी 34 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। हड़ताल के दौरान विनोद, यशवंत, रामरतन, मनीष, पवन, कौशल पाल, सतवीर व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें