'एमएसएमई फॉर भारत मंथन कॉन्क्लेव के पैनल डिस्कशन मेंआए उद्यमियों ने एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया। पैनल में शामिल उद्यमियों ने इस मंच को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अमर उजाला का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बोलते हुए एक उद्यमी ने कहा एमएसएमई का भविष्य तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा लघु उद्योगों को पेटेंट ना करवा पाना सबसे बड़ी समस्या है।