फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मोखरा खास में गहराई पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई राहत की गुहार

ओलंपियन साक्षी मलिक के गांव मोखरा खास में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल किल्लत व दूषित जलापूर्ति से परेशान ग्रामीण मंगलवार को जिला उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उपायुक्त से राहत की गुहार लगाई। ग्रामीण जितेंद्र, नीटू, सुरेंद्र मलिक व अन्य ने कहा कि गांव में सप्लाई का पानी काफी गंदा आ रहा है। दूषित पानी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के सेवन से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी अधिक है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस बारे में संबंधित विभाग व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समस्या के समाधान के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें