फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जापान-भारत मिलकर देंगे औद्योगिक विकास को गति : राव नरबीर सिंह

आईएमटी स्थित फुटवेयर डिजाइन डेवलेपमेंट ईंस्टीच्यूट (एफडीडीआई) में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अगर पहले के राजनेताओं का दृष्टिकोण विकासात्मक होता तो भारत कभी का विकसित राष्ट्र बन गया होता। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जापान के उद्योगपतियों का एक क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जापान के साथ भारत के बेहतरीन व्यापारिक संबंध है। दोनों देश मिलकर औद्योगिक विकास को और गति प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें