जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। यहां उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी व उनका समाधान किया। शिविर में जिले के विभिन्न इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें पानी मुख्य समस्या रही। शहर ही नहीं गांव के इलाकों में भी पेयजल समस्या गहराई हुई है। इसे लेकर लोगों ने उपायुक्त से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की अपील की। कुछ शिकायतें सिंचाई विभाग की तो कुछ राशन कार्ड से नाम काटने या पेंशन बंद होने की भी आई। इसके लिए फाइल संबंधित अधिकारी के पास समाधान के लिए भेजी गई। शिविर में अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।