फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग, रोहतक में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

सोनीपत रोड स्थित फायर स्टेशन पर वीरवार को दूसरे दिन अग्निशमन कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हड़ताल की। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कर्मवीर ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मियों भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान जिला प्रधान सोनू हुड्डा, राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें