शहर में लगातार तीसरे दिन भी घरेलू सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर भीड़ भी लगी रही। शहर के शीला बाईपास, जैन गैस एजेंसी, खनगवाल गैस एजेंसी, व श्रीलक्ष्मी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारें दिखाई दी। 25 दिन के नए नियम के कारण व सर्वर कमज़ोर होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।