फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक के लघु चिड़ियाघर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 03:06 PM IST

रोहतक के तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में रविवार को अवकाश के दिन काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। वन्यजीवों को देखने के लिए बच्चों में अलग ही उत्साह दिखा इसके अलावा बड़े भी उनके ही रंग में नजर आए। लघु चिड़ियाघर में वैसे तो रोजाना 1000 से 1500 के बीच पर्यटक वन्य जीव को देखने आते हैं, लेकिन अवकाश के दिन यह संख्या तीन गुना तक बढ़ जाती है। चिड़ियाघर में 50 के करीब मौजूद जीव-जंतुओं, परिंदों के कारण यह पर्यटकों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी पर्यटक आते हैं। लघु चिड़ियाघर में बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू के अलावा कॉमन मार्मोसेट, स्लो लॉरिस, मगरमच्छ घड़ियाल और कछुआ देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक यहां आ रहे हैं। यही कारण है कि यहां लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें