फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में तीन लाख से अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं की सुनीं शिकायतें

राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायत निवारण के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की गई। बैठक में बिजली से संबंधित उन समस्याओं को सुना गया जिनमें एसडीओ व एक्सईएन से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। फोरम के चेयरमैन योगराज ने बताया कि बैठक में कोर्ट केस व बिजली की चोरी की शिकायतों को नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट कंज्यूमर ग्रीवांसेज रिड्रेसल फोरम (कॉरपोरेट फोरम) के तहत प्रत्येक माह तीन लाख से अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं व बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाता है। इस दौरान फोरम के टेक्निकल मेंबर अमलोक सिंह, फाइनेंस मेंबर तरुण गुप्ता, सेक्रेटरी एसके हुड्डा व प्राइवेट सेक्रेटरी देव शरण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें