फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हिसार बाईपास तक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 01:33 PM IST

हिसार बाईपास तक सिटी बस संचालन को लेकर यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। शहर में तीन माह पहले आयी पांच सिटी बसों का संचालन पीजीआई से हिसार बाईपास तक शुक्रवार को शुरू हो गया है। इससे पहले सिटी बसें नया बस अड्डा से पीजीआई तक ही संचालन करती थी। वहीं, नया बस अड्डा पर शुक्रवार को लगे रक्तदान शिविर के दौरान पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व भाजपा नेता सतीश ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सिटी बस के आगे नारियल फोड़कर बस को संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना अच्छा क़दम है। जो प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में अपना सहयोग देंगी। रोडवेज़ महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि पीजीआई से हिसार बाईपास तक इलेक्ट्रिक बसों में मात्र 20 रुपया किराया लगेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें