फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बस अड्डे पर पहुंचे एचएसएससी चेयरमैन, अभ्यर्थी बनकर किया डायल 112 पर कॉल, जांची व्यवस्था

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह रविवार को रोहतक में ही रहे। सुबह आठ बजे नए बस स्टैंड पर पहुंचे और अभ्यर्थी बनकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। पूछा, मेरे रोल नंबर में परीक्षा सेंटर का नाम सही नहीं लिखा है। कृपा सहायता करें। पुलिस ने जांच कर परीक्षा केंद्र बताया। चेयरमैन व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। बोले मैं तो व्यवस्था की जांच कर रहा था। एचएसएससी के चेयरमैन शनिवार को रोहतक आए थे और कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। शनिवार रात को कैनाल रेस्ट हाउस में ठहरे। सुबह उठकर नए बस स्टैंड पर पहुंचे और रोडवेज की तरफ से की गई परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें