फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदाताओं का सैलाब

अमर उजाला व पूर्वांचल एकता सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यहां जूना अखाड़े के उपाचार्य एवं गौ कर्ण डेरा के पीठाधीश महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी मुख्य अतिथि रहे। शिविर के लिए 40 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। उपाचार्य ने युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह दान करने वाला किसी का जीवन बचाने का पुण्य अर्जित करता है। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा वरदान करने की अपील की। पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान संजीव सिंह ने कहा कि समाज रक्तदान शिविर के आयोजन व अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदान में सहयोग किया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें