रोहतक के पाकस्मा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश भालौठ ने भी संबोधित किया और समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान मंच संचालन मास्टर दिलजीत सिंह व सतीश ने किया।