फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव; रोहतक में मतदान को लेकर वकीलों में जोश, मतदान के लिए लगी भीड़

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर जिला कोर्ट में बुधवार को वकीलों में जोश रहा। सुबह नौ बजे से मतदान के लिए कोर्ट परिसर के बाहर लाइन लग गई। कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही मतदान के लिए अंदर जाने दिया गया। बार काउंसिल के चुनाव में रोहतक से छह से ज्यादा वकील मैदान में हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से बुधवार को चल रहे मतदान के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ बचे से शाम पांच बजे मतदान का समय रखा गया है। मतदाता सूची में शामिल 4166 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। डीसी ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से 6 मतदान पार्टियां तथा दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई है। बार काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। मंडल आयुक्त के ओएसडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें