हरियाणा पुलिस में एडीजीपी सुसाइड केस के बाद अब एएसआई संदीप ने सुसाइड कर लिया है। संदीप साइबर सेल रोहतक में तैनात थे। उन्होंने सुसाइड करने से पहले एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और सर्विस रिवाल्वर से सुसाइड कर लिया।