फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में ग्रेप 4 हटते ही लापरवाही पर उतरे लोग, प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की धज्जियां उड़ाईं

रोहतक में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के चरण-4 की पाबंदी हटने के बाद लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। जहां एक ओर प्रशासन ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए थे, वहीं दूसरी ओर नियमों को नजरअंदाज करते हुए लोग अब खुलेआम कचरा जलाने और झाड़ियों में आग लगाने जैसे कृत्य कर रहे हैं। दिल्ली रोड पर ओमेक्स सिटी के आगे खाली पड़े बड़े मैदान में झाड़ियों में आग लगाई जा रही है। इस क्षेत्र में जलती हुई झाड़ियों से उठते धुएं ने आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता को और अधिक खराब कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले पर चिंता जताई है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें