फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में दयानन्द मठ में 9 मार्च को होगा आर्य महासम्मेलन

नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 01:15 PM IST

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा, दयानन्द मठ रोहतक की ओर से 9 मार्च को आर्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पं. जगदेवसिंह सिद्धान्ती भवन, दयानन्द मठ में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा भी इस महासम्मेलन का आयोजन कर रही है। सभा के प्रधान देशबन्धु मदान ने बताया कि इस विशेष आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सभा प्रधान देशबन्धु मदान, सभामंत्री उमेद शर्मा, सभा कार्यालय अधीक्षक सत्यवान आर्य, वेद प्रचार मंडल रोहतक के प्रधान सुभाष सांगवान, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण और बलराज खुराना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें