फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किया रोहतक नई अनाज मंडी का दौरा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को रोहतक की नई अनाज मंडी का दौरा किया। यहां गेहूं खरीद और उठान व्यवस्था का जायजा लिया। मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ किसानों से भी बातचीत की। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगाई हुई है। इसलिए विभिन्न जिलों की मंडियों का दौरा कर रहे हैं। मंडियों में व्यवस्थाओं को ठीक ढंग चलाने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा प्रदेश की मंडियों में गेहूं खरीद सुचारू रूप से चल रही है। किसान भी व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें