फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी: अभय चौटाला

मेरे निशाने पर अकेला हुड्डा नहीं पूरी कांग्रेस है, और उससे ज्यादा बीजेपी है। बीजेपी सरकार ने अब तक भी मंडियों में धान व बाजरा खरीद शुरू नहीं की है। किसानों को फसल खराबे का मुआवजा भी नहीं दिया है। जिसको लेकर 15 अक्तूबर को बड़ा फैसला लिया जाएगा। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कही। अभय ने कहा कि हम कभी न बीजेपी के साथ जाएंगे, न कांग्रेस के साथ, न रणजीत सिंह को अपना नेता मानेंगे और न ही अजय सिंह की पार्टी से हाथ मिलाएंगे। मंगलवार को रोहतक में हुई इंडियन नेशनल लोकदल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने खुल कर यह कह दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें