फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में 15624 मतदाता चुन रहे अपनी सरकार

सांपला के 15624 मतदाता आज वोट डालकर अपनी सरकार चुन रहे हैं। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके में पूर्व कांग्रेसी प्रवीण कोच को टिकट देकर मैदान में उतारा हुआ है। जबकि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चुनावी मैदान से बाहर है। भाजपा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों से है, जिसमें कई भाजपा के बागी भी हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। केवल बूथ नंबर नौ पर 25 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। पुलिस द्वारा बिना आईडी के मतदान केन्द्र में जाने की परमिशन नहीं दी जा रही है। फोन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस बार 15624 वोटर अपने शहर का चेयरमैन और पार्षद चुनने के लिए मतदान करने के लिए घरों से निकलने लगे हैं। पहले घंटे में करीब 10 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं उम्मीदवारों ने मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों के लिए मतदान कराने वाले पर्ची बनाने के लिए टैंट लगा रखे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें