फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADGP Suicide Case: एसपी रोहतक पर कार्रवाई, पद से हटाए गए नरेंद्र बिजारणिया

आईजी वाई पूरण कुमार सुसाइड केस से चर्चाओं में आए एसपी नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ सरकार ने आखिरकार कार्रवाई की है। आत्महत्या के पांच दिन बाद प्रदेश सरकार ने बिजारणिया को उनके पद से हटा दिया। साथ ही दूसरी जगह पोस्टिंग भी नहीं दी है। मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात आईपीएस सुरेंद्र सिंह भोरिया को रोहतक का नया एसपी लगाया गया है। वे स्टेट क्राइम ब्यूरो के एसपी भी थे। हालांकि एडीजीपी वाई के पूरण के आत्महत्या के बाद पीटीसी सुनारिया के आईजी का पद खाली है। सरकार ने नए आईजी को लगाने का आदेश जारी नहीं किया है। छह अक्तूबर को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एडीजीपी वाई के पूरण के सुरक्षाकर्मी हवलदार सुशील के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। साथ ही अगले दिन अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। उसी दिन चंडीगढ़ में एडीजीपी वाई के पूरण ने आत्महत्या कर ली थी। एडीजीपी की आईएएस पत्नी ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर के अलावा एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया पर भी आरोप लगाए थे। चंडीगढ़ पुलिस एफआईआर तक दर्ज कर चुकी है। तभी से एसपी रोहतक पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही थी। मंथन के बाद सरकार ने उनको एसपी के पद से हटा दिया है। साथ ही दूसरी जगह अभी पोस्टिंग भी नहीं दी है। शनिवार दोपहर गृहमंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि पोस्टिंग के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें