फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बेसहारा गाय के हमले में महिला की मौत, लोग बोले-आखिर कब रुकेगी ये घटनाएं

शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली। हंस नगर निवासी 60 वर्षीय कृष्णा की गाय के हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह लोगों की जान जाती रहेगी। दरअसल, यह घटना 3 फरवरी की शाम की है। कृष्णा अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक एक गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय ने काफी देर तक उन्हें पैरों से कुचला। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से गाय को भगाया। इलाज के दौरान जयपुर में मौत घायल कृष्णा को पहले रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद डीसी से मिलने पहुंचे लोग वीरवार को कृष्णा का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोग घर जाने के बजाय जिला सचिवालय पहुंचे। लोगों ने उपायुक्त को शिकायत देकर बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की। पुरानी है समस्या: शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या कई सालों से बनी हुई है। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। अब तक बेसहारा पशुओं के कारण करीब आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। खर्च तो हुआ, समाधान नहीं प्रशासन की ओर से पशुओं को पकड़ने पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में आज भी सैकड़ों बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें