फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भगवानपुर में आंदोलन और डिनर डिप्लोमेसी के पीछे षड्यंत्रकारियों का हाथ: मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 05:15 PM IST

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भगवानपुर में 200 बेड अस्पताल निर्माण और डिनर डिप्लोमेसी को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भगवानपुर में आंदोलन और डिनर डिप्लोमेसी के पीछे षड़यंत्रकारियों का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उनके साथ धोखा कर रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भगवानपुर धरने में हारे हुए कांग्रेसियों और विरोधियों को अपनी भड़ास निकालने का मौका मिल गया है। उन्होंने भगवानपुर के सरपंच प्रतिनिधि पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया था। डिनर डिप्लोमेसी पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोगों को जोड़ना भाजपा की नीति का हिस्सा है और उन्होंने पहले भी कमल सखी के तहत कार्यक्रम किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आरती ने नए घर में शिफ्ट किया था, इसलिए उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को डिनर के लिए बुलाया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें