शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष संभरिया ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह रहे। ए भूपेंद्र सिंह, दारा सिंह, समाजसेवी संयोगिता, सुमन, इंदुबाला, रेखा, लता, सुमित्रा, सुदेश व सुमन प्रकाश ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। आज के शिविर का मुख्य नारा करो योग रहो निरोग रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं को योग से ध्यान लगाने का आह्वान किया ताकि उनका मन शिक्षा में लगा रहे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सम्बरिया ने छात्राओं को 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।