फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"स्कूलों की पीपीपी कार्यशाला में रूचि ले रहे विद्यार्थी व अध्यापकगण"

परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने ततारपुर इस्तमुरार स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को पीपीपी कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को फैमिली आईडी स्वयं बनाना, गलतियां हो गई तो उनको स्वयं ठीक करना, नया व्यक्ति जोड़ना, मृत्यु होने पर व्यक्ति का नाम हटाना जैसे कार्य सिखाए। डॉ. खोला ने साइकिल योजना, स्कूटी योजना और छात्रवृति जैसी योजनाओं के लिए फॉर्म अप्लाई करना सिखाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में यूपीएसी जैसी प्रतियोगिताओं में सरकारी स्कूलों के छात्रों की आधे से ज्यादा संख्या होती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के अभाव के कारण भी बच्चे ज्यादा सफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम स्तर पर और शहरों में वार्ड स्तर पर सीपीएलओ नियुक्त किए हैं। उनसे संपर्क करके जन्म तिथि, व्यवसाय और अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी आसानी से ली जा सकती है। इस कार्यशाला में प्रिंसिपल विनोद मेहता, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, नीता रानी, निधि, पुष्पा रानी, रचना यादव, राजेश कुमार, रवि कांत, संजय यादव, सरिता यादव, सुषमा यादव, स्वाति समेत सभी अध्यापकगणों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें